*दतिया शहर की हर गतिविधि पर नजर, अपराधियों की पहचान के लिए प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरों हेतु SDOP दतिया ने किया सर्वेक्षण*
![]() |
| रिपोर्टर दतिया से सफीक काजी बात मध्य प्रदेश की न्यूज |
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन एवं ट्रैफिक प्रभारी रक्षित निरीक्षक हिमांशु तिवारी द्वारा दतिया शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता वाले स्थानों का सर्वेक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान तलैया मोहल्ला, बड़ा पब्बारा, अस्पताल चौराहे के पीछे राजघाट कॉलोनी, राजघाट चौराहा एवं दवाखाना चौराहा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया गया। इस दौरान ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां प्राइवेट एवं सामुदायिक सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की पहचान तथा आपराधिक घटनाओं के त्वरित डिटेक्शन एवं खुलासे में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है।
सर्वेक्षण के दौरान आम नागरिकों एवं स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर जनसहयोग के माध्यम से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, कैमरों को उचित दिशा में लगाने तथा उनके सुचारू संचालन एवं रखरखाव में सहयोग करने की अपील की गई।

Post a Comment