Top News

SDM कार्यालय, भितरवार में मांझी समाज भितरवार ने समाज के कर्मचारियों की समस्याओं आत्महत्या जैसी

 आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को SDM कार्यालय, भितरवार में मांझी समाज भितरवार ने समाज के कर्मचारियों की समस्याओं, आत्महत्या जैसी गंभीर परिस्थितियों तथा आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नाम ज्ञापन सौंपा  गया यह ज्ञापन समस्त मांझी समाज उपस्थित रहा, जिसमें समाज की 

 प्रमुख मांगें निम्न है 





1. दिनांक 15 मई 2023 केवट जयंती पर तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा मांझी समाज के कर्मचारियों को संरक्षण प्रदान करने की गई घोषणा को पूर्ण करते हुए तत्काल संरक्षण आदेश जारी किया जाए।

2. 01 जनवरी 2018 के आदेश में संशोधन कर वर्तमान तक जारी करें।



3. मांझी समाज के कर्मचारियों पर दर्ज सभी आपराधिक प्रकरणों की शासन स्तर पर समीक्षा कर उन्हें वापस लेने की कार्रवाई की जाए।


4. मांझी समाज के कर्मचारियों के विरुद्ध चल रही एसटीएफ जांच, विभागीय जांच, छानबीन समिति एवं अन्य सभी लंबित जांचों को बंद/समाप्त किया जाए।


5. मांझी समाज की उपजातियों केवट, मल्लाह, भोई एवं धीवर को वर्तमान क्रमांक 12 की सूची से विलोपित कर क्रमांक 29 अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु राज्य शासन द्वारा आवश्यक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाए।


 

आदि विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह ज्ञापन सौंपा है


समाज के हक, सम्मान और अधिकारों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।


🚩 जय निषादराज महाराज

🚩 जय केवट महाराज

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume