Top News

*नकल शाखा के बाबू का कथित वीडियो वायरल,* *कलेक्टर-एसडीएम व तहसीलदार पर आपत्तिजनक टिप्पणी का दावा*

 *नकल शाखा के बाबू का कथित वीडियो वायरल,* *कलेक्टर-एसडीएम व तहसीलदार पर आपत्तिजनक टिप्पणी का दावा*


रिपोर्टर दतिया से सफीक काजी बात मध्य प्रदेश क न्यूज़

बात मध्य प्रदेश की न्यूज़


*पुराने राजस्व रिकॉर्ड और नकल कार्य को लेकर बातचीत में पैसों के लेन-देन का भी कथित जिक्र, जांच की मांग*


दतिया। तहसील कार्यालय की राजस्व नकल शाखा में पदस्थ एक कर्मचारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी दिनेश कारीगर द्वारा कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, एसडीएम अशोक अवस्थी और तहसीलदार यादव के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में पुराने राजस्व रिकॉर्ड और नकल संबंधी कार्यों को लेकर बातचीत के दौरान कथित रूप से पैसों के लेन-देन का जिक्र भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बातचीत में संबंधित कर्मचारी द्वारा अपनी सीट को लेकर ‘5000 रुपए प्रतिदिन’ जैसी बात कहे जाने का दावा भी किया जा रहा है। यदि वीडियो में कही गई बातें जांच में सही पाई जाती हैं तो इससे राजस्व कार्यालय में नकल संबंधी कार्यप्रणाली और कथित लेन-देन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

*अधिकारियों के नाम लेकर कथित आपत्तिजनक भाषा*

मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वायरल वीडियो में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम लेकर कथित आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।

*जांच के बाद ही स्पष्ट होगी सच्चाई*

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान, वीडियो की वास्तविकता, बातचीत का पूरा संदर्भ तथा पैसों के लेन-देन से जुड़े दावों की सत्यता जांच का विषय है। ऐसे में प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume