ग्वालियर के मुरार इलाके में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर लाखन शर्मा पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी।
CP कॉलोनी स्थित ऋषि गालव स्कूल के पास हुई वारदात में लाखन के पैर में दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल के दोस्त के मुताबिक, चार पहिया वाहन और बाइक पर सवार हथियारबंद लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#firing #gwalior #gwalior #PropertyDealer #PoliceInvestigation

Post a Comment