तेलंगाना में अनोखा गणेशोत्सव, 2.9 करोड़ रुपये के असली नोटों से सजाए गए बप्पा के दो भव्य पंडाल By Digital Desk Edited By: Shubham Kumar

तेलंगाना के पलवंचा में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की दो मूर्तियों को 2.9 करोड़ रुपये के असली नोटों से सजाया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

तेलंगाना में अनोखा गणेशोत्सव।


HighLights

  1. तेलंगाना के पलवंचा में गणेश जी की दो मूर्तियां सजाई गईं।

  2. कुल 2.9 करोड़ रुपये के असली नोटों का उपयोग किया गया।

  3. कापू समुदाय और टीम एकदंत ने भव्य पंडालों को सजाया।




डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के पलवंचा शहर में इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद चर्चा का विषय बन गया है। यहां भगवान गणेश की दो मूर्तियों को भारतीय करेंसी के नोटों से कुछ इस तरह सजाया गया कि देखने वाले दंग रह गए। दोनों मूर्तियों की सजावट में कुल 2.9 करोड़ रुपये के नोटों का इस्तेमाल किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कापू समुदाय की वो झांकी


बता दें कि शहर में एक पंडाल की सजावट 'कापू समुदाय' के सदस्यों द्वारा की गई, जिन्होंने अपनी गणेश प्रतिमा को 1.4 करोड़ रुपये के नोटों से सजाया।
टीम एकदंत का पंडाल

वहीं, दूसरी ओर 'टीम एकदंत' संगठन ने एक अन्य स्थान पर गणपति बप्पा की मूर्ति को 1.5 करोड़ रुपये की करेंसी से सजाया।
किस तरह के नोटों का हुआ इस्तेमाल?

इन भव्य सजावटों में 10 रुपये, 20 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के नोटों का उपयोग किया गया। एक मूर्ति का मुकुट और माला तो पूरी तरह से नोटों से ही तैयार की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Baat Madhya Pradesh Ki | मध्य प्रदेश की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़
Baat Madhya Pradesh Ki | मध्य प्रदेश की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume