Patna- Ranchi Janshatabdi Express के इंजन में एक महिला का कटा सिर मिलने से बोकारो रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी ने सिर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| Patna -Ranchi Janshatabdi Express के इंजन में मिला महिला का कटा सिर। (प्रतीकात्मक फोटो) |
HighLights
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में महिला का कटा सिर मिला।
बोकारो रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई, जीआरपी जांच कर रही।
गोमो से आ रही बदबू के बाद बोकारो में हुई बरामदगी।
जागरण संवाददाता, बोकारो। पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से में महिला का कटा हुआ सिर मिलने से शनिवार को बोकारो रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। आरपीएफ की मौजूदगी में सिर को बाहर निकाला गया। इसके बाद जीआरपी ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर उसे अपने कब्जे में ले लिया।
ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचते ही इंजन के अगले हिस्से से तेज बदबू आने लगी। चालक की सूचना पर आरपीएफ बोकारो और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद कैटल गार्ड के समीप स्थित एक हॉल से करीब 50 वर्षीय महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया गया।

Post a Comment